Mango Pickle Recipe In Hindi
Mango Pickle Recipe In Hindi

हैलो दोस्तों, अपने मां के हाथों के स्वाद जैसा आम का आचार (Mango Pickle Recipe) कैसे बनाए चलिए जानते आज की इस रेसिपी में। दोस्तों आपको तो पता ही होगा कि भारत में आम का मौसम फरवरी से ही शुरू होता है और अप्रैल, मई, जून और जुलाई तक रहता है। आम खाना किसको पसंद नहीं है खासकर के कच्चे आम बच्चे बूढ़े सबको पसंद है। कच्चे आम सबसे ज्यादा पसंद गर्भवती महिलाओं को होती है इन्हे खट्टे चीजों को खाना बहुत पसंद होता है खासतौर पर आम और आम का आचार खाना बहुत पसंद होता है।

आम का अचार बनाने में बहुत सारे मसालो का इस्तेमाल किया जाता है और वह खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है। आम का अचार बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं होता बल्कि उस को काटने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं क्योंकि इस की गुठलियां बड़ी हो जाती है और इसे काटने में बरी मेहनत करनी पड़ती हैं। दोस्तों आम के अचार को कड़ी धूप में सुखाया जाता है क्युकी आम के आचार को तेज धूप की जरूरत होती है। तो चलिए दोस्तों आज की आम के आचार की रेसिपी (Mango Pickle Recipe) शुरू करते है।

आम के अचार में इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्री

  • ढाई किलो कच्चे आम
  • 50 ग्राम सॉफ
  • 50 ग्राम मिर्च
  • 50 ग्राम मेथी
  • 50 ग्राम सरसो बड़ी वाली
  • 45 ग्राम हल्दी
  • 8 बरे पिस लहसुन
  • स्वाद अनुसार नमक
  • सरसों का तेल
  • 2 चम्मच अजवाइन

आम को कैसे साफ करें

इसके लिए आपको ढाई किलो आम लेना है और उसे अच्छे से धो लेना है। धो लेने के बाद आम को किसी भी तेज चाकू से काट लेना है। आप को बता दे की आम कटना इतना आसान नहीं होता उसकी जो गुठलियों होती है उसकी वजह से आम काटने में बहुत परेशानी होती है इसीलिए तेज चाकू का इस्तेमाल करें। आम को काट के फिर से अच्छी तरह धो ले और उसे 1 घंटे के लिए धूप में डाल दे।

आम काटने के बाद क्या करें

आम काटने के बाद आप एक बड़े से गमले में आम को डाल दे और उसमें 5 चम्मच हल्दी और 4 चार चम्मच नमक डाल दे फिर दोनों को अच्छी तरह मिक्स करके स्टील के बर्तन में डाल कर 12 घंटे के लिए रख दे। दोस्तों आम का अचार बनाने के लिए एलमुनियम के बर्तन का इस्तेमाल न करे। आप स्टील का बर्तन या प्लास्टिक के गमले का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें – Village Recipe: खीर, मसूर दाल की पूरी और आलू अंडे की सब्जी गाँव के स्टाइल में कैसे बनाएं

आम का अचार (Mango Pickle) बनाने के लिए मसाले कैसे तैयार करें

मसाले तैयार करने के लिए आप सबसे पहले आप 50 ग्राम बड़ी वाली सरसों को अच्छी तरह साफ करके धो ले और उसे सुखा ले। जब आपका सरसों सुख जाए तो उसे अच्छी तरह मिक्सी में डालकर सूखा हुआ पीस ले। इसके बाद आप 50 ग्राम सौंफ और 50 ग्राम मेथी को हल्का भून कर उसमे 2 चम्मच अजवाइन डालकर सुखा पिस ले। इतना करने के बाद लहसुन का दरदरा पेस्ट बना ले और 45 ग्राम हल्दी, 50 ग्राम मिर्च और स्वाद अनुसार नमक डाल दे और इन सभी को अच्छी तरह मिक्स कर दे।

आम के अचार में मसाले कैसे मिलाए

इसके लिए आप आम को स्टील के बर्तन में से निकाल ले और उसमें तैयार किए गए मसाले को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले। मिक्स करने के बाद उसमें 3 कप सरसों का तेल डाल कर अच्छी तरह मिला दे।

आम के अचार को धूप में कैसे सुखाए

इसके लिए आप स्टील का बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं स्टील के बर्तन में डाल के आप आम के अचार को सुखा सकते हैं या मोटी पनिक पर डाल के आप आम का आचार भी सुखा सकते हैं।

आम के अचार को कितने दिनों तक धूप में सुखाना चाहिए

आप आम का अचार को 4 से 5 दोनों तक धूप में सुखा सकते है। इसके लिए आपको तेज धूप की जरूरत होगी क्युकी तेज धूप में ही आम का आचार (Mango Pickle Recipe) सूखता है।

आम का अचार लंबे समय तक कैसे रखे

इसके लिए आप बड़े से कांच के डब्बे का इस्तेमाल कर सकते हैं उसमें आम के अचार को डाल दीजिए और उसके बाद उसमें 1 kg सरसों का तेल डाल दीजिए। तेल डालने से आम का अचार लंबे समय तक अच्छा रहता है।

यह भी पढ़ें – चिकन दम बिरयानी और चटनी घर पर कैसे बनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here